सृष्टि रोड़े ने शेयर की मालदीव ट्रिप की तस्वीरें, नजर आईं बेहद ग्लैमरस

टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े इन दिनों मालदीव में हैं। वो यहां अपने कुछ दोस्तों के साथ पहुंची हुई हैं। अब सृष्टि की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं।

टेलीविजन जगत के कई स्टार्स छुट्टियां मनाने मालदीव से लेकर गोवा पहुंचे हुए हैं। वहीं एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े भी इस मामले में पीछे नहीं हैं वो भी मालदीव पहुंच गई हैं। वो यहां अपनी दोस्त एक्ट्रेस सुरभि ज्योति, एक्टर रित्विक धनजानी और कुछ अन्य दोस्तों के साथ यहां पहुंची हैं। इस बीच सृष्टि अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर खबरों में आ गई हैं।

सृष्टि इस ट्रिप के दौरान काफी ग्लैमरस अवतार में नजर आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

सृष्टि ने मालदीव की लोकेशन का जमकर लुत्फ उठाया है। वो समुद्र में बोल्ड अवतार लेकर उतरी हैं। उनका ये अवतार फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

सृष्टि ने पर्पल कलर की फ्रिल ब्रा के साथ प्रिंटेड हाई वेस्ट पैंटी पहनी है। सृष्टि साथ में फ्लोरल प्रिंट श्रृग भी लिए दिखी हैं। वो लाइट मेकअप और पोनी लुक में पोज देती दिखी हैं।

सृष्टि कभी पानी में तो कभी रेत पर बैठकर पोज देती नजर आई हैं। उनका ये बोल्ड अवतार सोशल मीडिया काफी चर्चा बटोर रहा है। बता दें सृष्टि रिएलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। इस शो में उनके फैशनेबल अंदाज को काफी पसंद किया गया था।

Related Articles

One Comment

  1. I was recommended this web site by my cousin. I’m not sure whether
    this post is written by him as no one else know such detailed
    about my problem. You are incredible! Thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button